रामनगर, अप्रैल 28 -- रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभागीय परिषद ने मंगलवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण संरक्षण रहा। इसमें विद्यार्थियों ने इसके विभिन्न पक्षों पर पोस्टर प्रस्तुत किए। प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बीए छठे सेमेस्टर की छात्रा खष्टी आर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी छठे सेमेस्टर की छात्रा रेशम ने द्वितीय और नेहा रावत ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक डॉ. पुनीता कुशवाहा, डॉ. दीपक खाती, डॉ. शिप्रा पंत रहे। यहां भूगोल विभाग प्रभारी डॉ. सिराज अहमद, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. डीएन जोशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...