रुडकी, फरवरी 12 -- बीएसएम पीजी कॉलेज में गुरुवार को एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के बाद कैडेटों ने पोस्टर बनाकर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया। गुरुवार को एनसीसी कैडेटों ने प्राचार्य मेजर डॉ. गौतमवीर के नेतृत्व तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम के आयोजन में एनसीसी बटालियन के सूबेदार मेजर अमर सिंह और कार्यालय अधीक्षक प्रशिक्षण रवि कपूर का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर इशिका, प्रिया, प्राची, अनुराधा, नितिन, अंकिता, हेमन्त, कोमल, श्रुति अंथवाल, रजत रावत, प्रभाकर बडोला और प्रियांशु चौहान ने भागीदारी की। प्राचार्य मेजर गौतमवीर ने कैडेट को स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि...