विकासनगर, सितम्बर 16 -- आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने नौवें राष्ट्रीय पोषण महोत्सव के तहत पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से संतुलित आहार और पौष्टिक भोजन को दैनिक जीवन में शामिल करने का संदेश दिया। स्वयंसेवियों ने पोस्टरों के जरिए स्वस्थ शरीर के लिए पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी अनीता अनिल नेगी ने स्वयंसेवियों को फोलिक एसिड की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इसकी कमी से एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने दैनिक आहार में फोलिक एसिड युक्त खाद्य पदार्थों, साइट्रस फलों और हरी सब्जियों को शामिल करने तथा समय-समय पर रक्त की जांच कराने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भोजन का हिस्सा बनाएं प्रधानाचार्य संजीव कालूरा ने कहा कि संतुलित पोषण शरीर को ऊर्जा देने के साथ...