मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- चकिया। थाना क्षेत्र के कुंअवा में शुक्रवार की मध्यरात्रि शरारती तत्वों द्वारा विभिन्न घरों पर आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में अतिक अहमद उर्फ अतिकू रहमान पिता सेराजुल अंसारी,साहिद आलम पिता मो मेराज अंसारी, दानिश पिता मेराज मियां (सभी कुंअवा) व मो आजम मंसूरी पिता दिलशाद मंसूरी , बसंतपुर, थाना साहेबगंज शामिल हैं। इस मामले में रौशन कुमार पिता अरुण कुमार ने आवेदन दिया था। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर आपत्तिजनक पोस्टर चिपका कर धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने का आरोप है। इस मामले में पांच नामजद तथा अन्य अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया गया था। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही हैl

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...