मेरठ, अप्रैल 9 -- डॉ. अंबेडकर चेतना मंच की ओर से बाबासाहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 135वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरुवार को नवज्योति इंटर कॉलेज में पोस्टर एंव निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन में माता रमाबाई की भूमिका पर एक चित्रण एवं निबंध प्रतियोगिता का विषय आधुनिक भारत के निर्माण में बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का योगदान रखा गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कौशल प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के जन्मदिन पर सोमदत्त सिटी-ए ब्लाक में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।मौके पर अंबेडकर चेतना मंच के अध्यक्ष श्यामवीर सि...