पोस्टर, पेंटिंग और स्लोगन में दिखाया योग
कानपुर, जून 16 -- कानपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की कड़ी में स्काउट गाइड ने मंगलवार को पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की। बच्चों ने अपनी भावनाओं को कागज पर रंगों से बिखेरा। जिला सचिव सर्वेश तिवारी ने बताया कि योग सप्ताह के अंतर्गत विद्यालयों के बच्चों ने योगाभ्यास कर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई। वृद्धावस्था में योग का महत्व थीम को ध्यान में रखते हुए पोस्टर तथा स्लोगन लिखे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि बच्चों का यह सकारात्मक प्रयास है। पूर्णचंद्र विद्या निकेतन, एसएन सेन गर्ल्स कॉलेज, केके गर्ल्स इंटर कॉलेज, आरके मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल, हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज आदि के स्काउट गाइड बच्चों ने उत्साहपूर्वक योग के महत्व को दर्शाया। यह भी पढ़ें- योग सप्ताह में 499 ग्राम पंचायतों तक पहुंचा स्वास्थ्य का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.