पीलीभीत, जुलाई 18 -- पीलीभीत। पुरातत्व निदेशालय के आह्वान पर भू जल सप्ताह के अवसर पर सिटी मांटेसरी स्कूल में पोस्टर, निबंध लेखन प्रतियोगिता और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। द रूट क्लब के सचिव शिवम कश्यप ने पुरातत्व विभाग और संरक्षित धरोहरों,भू जल के संचय संरक्षण , पर्यावरण के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर सभी बच्चों को जानकारी दी। पोस्टर, निबंध लेखन प्रतियोगिता में काम्या कुमारी प्रथम, शिवम वर्मा द्वितीय तथा आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मिथलेश कश्यप, सचिव शिवम कश्यप ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम स्कूल प्रबन्धक सुरेश कौशल, विपिन कुमार, जसपाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: भूगर्भ जल संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...