जहानाबाद, अगस्त 22 -- पीड़ित के आवेदन पर पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज ​ जहानाबाद, निज संवाददाता जिले में एक डाकिया से फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ​जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बभना गांव निवासी भोला कुमार पिता हरेराम शर्मा जहानाबाद स्थित डाकघर में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत हैं। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 20 अगस्त की रात करीब 11:14 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पहली बार में उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ​अगले दिन 21 अगस्त की सुबह 7:31 बजे उसी मोबाइल नंबर से दोबारा कॉल आया। आरोप है कि फोन करने वाले ने गाली-गलौज क...