धनबाद, अगस्त 10 -- धनबाद। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन एवं एमटीएस झारखंड सर्किल का 12वां अधिवेशन रविवार को बिनोद बिहारी चौक स्थित बैंक्वेट हॉल हुआ। इसमें रवि रंजन सिंह झारखंड सर्किल सचिव के निर्विरोध चुने गए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ-साथ संगठन को और मजबूत बनाएंगे। वहीं संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन 2026-2028 किया गया। अधिवेशन में राष्ट्रीय डाक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसपी सारंग मुख्यरूप से थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...