चित्रकूट, मार्च 5 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र इटवा निवासी पोस्टमैन शिवपूजन ने थाने में तहरीर देकर मारपीट व पैसा छीनने का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि वह बीते दिनों देर शाम करीब नौ बजे कर्वी से डाक लेकर घर जा रहा था। उसके साथ गौरव मिश्रा भी मौजूद था। रास्ते में मणि देवी मंदिर के पास देउंधा निवासी रोहित पांडेय, पहाडी निवासी पृथ्वी पाल व दो अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक को रोकवा लिया और मारपीट की। इन सभी ने उसके ढाई हजार रुपये व साथी गौरव मिश्रा के 1750 रुपये छीन लिए। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...