नोएडा, मई 21 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एलजी गोलचक्कर के पास बुधवार की देर शाम कार और बाइक सवार आरोपियों ने पोस्टमास्टर की कार को रुकवाकर हमला करने का प्रयास किया। पीड़ित ने कार को दौड़ाकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुमित कुमार यादव सिद्धार्थ अपार्टमेंट बिसरख क्षेत्र में रहते हैं। वह सेक्टर अल्फा वन स्थित एक पोस्ट ऑफिस में सब पोस्टमास्टर हैं। सुमित ने पुलिस को शिकायत दी कि वह बुधवार की रात करीब 9:00 बजे पोस्ट ऑफिस से कार में सवार होकर घर के लिए निकले थे। वह एलजी गोलचक्कर के पास पहुंचे तो एक कार और बाइक पर सवार कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया।पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने कार का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खोल...