फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 1 -- फर्रुखाबाद। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर ससुराल वालों ने मारपीट कर दी। इससे काफी देर तक अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे संभाला। घटना को लेकर फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गयी है। लखनपुर निवासी योग्य प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि मेरे चाचा के लड़के अंकित ने फांसी लगा ली थी। इस पर हम लोग पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर आये हुये थे। इस बीच अंकित के ससुराल पक्ष से भी लोग आ गये। इसमें कुछ महिलाएं भी थीं। इन लोगों ने हम लोगों के साथ मारपीट की। इसके बाद धमकी देते हुये कार से भाग गए। हमारे प्रधान के साथ भी अभद्रता की। इस मामले में योग्य प्रताप ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस अब इसमें जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.