शाहजहांपुर, मई 8 -- शाहजहांपुर। एसएस विश्वविद्यालय से सटे नहर वाली रोड से पोस्टमार्टम हाउस जाने वाले मार्ग पर जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है। गुरुवार तड़के हुई बारिश के बाद सड़क पर पानी और भर गया, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर पिछले करीब तीन वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन नगर निगम की ओर से स्थायी समाधान नहीं कराया गया। लोगों ने निगम के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि यह मार्ग पोस्टमार्टम हाउस, लाइब्रेरी, दो कॉलोनियों और कई मोहल्लों को जोड़ता है। इसके अलावा रिंग रोड पर जाने के लिए भी यही प्रमुख रास्ता है। सड़क किनारे कई दुकानें होने के कारण व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। नई कार्य योजना में इस सड़क को शामिल कर म...