प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल परिसर में स्थित पोस्टमार्टम हाउस में आने वाले लोगों की पीड़ा को वहां की अव्यवस्थाएं और बढ़ा दे रही हैं। क्योंकि पोस्टमार्टम हाउस परिसर में लोगों के बैठने के लिए बनाए गए भवन में ताला लगा दिया गया है। वहीं परिसर में बनाए गए शौचालय में दरवाजा न लगाए जाने के कारण लोग उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। वाटर कूलर का इंतजाम न होने से लोग बाहर से बोतल का पानी खरीदकर पीते हैं। यहां तक बैठने के लिए लगाई गयीं बेंच टूट गयी हैं। पोस्टमार्टम हाउस में प्रतिदिन 10 से 12 शवों का पोस्टमार्टम होता है। वहीं 250 से 300 लोग प्रतिदिन आते हैं। इसमें 40 से 50 पुलिसकर्मी भी रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.