हरदोई, जनवरी 16 -- हरदोई। रेलवे ट्रैक के किनारे मिले जीजा साली के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में पोस्टमार्टम से 36 घंटे पहले मौत होने की बात कही गई है। गुरुवार की सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र के खदरा फाटक के निकट खंभा नंबर 1173 के पास बघौली थानाक्षेत्र के गड़ेउरा निवासी रितेश कुमार सिंह और उनकी चचेरी साली मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के सुमेरपुर गांव निवासी मुस्कान के शव रेलवे ट्रैक पर क्षत्र-विक्षत पाए गए थे। पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई थी पर रात हो जाने के कारण शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई करीब 35 मिनट तक चली। पोस्टमार्टम में पैनल का गठन किया गया। साथ ही वीडियोग्राफी भी की गई। रिपोर्ट में करीब 36 घंटे पहले मौत होने की बात लिखी गई है। कोतवाली देहात प्रभारी निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.