पोस्टमार्टम से नहीं सुलझी मादा तेंदुआ की मौत की गुत्थी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- एक दिन पहले धौरहरा रेंज में रेस्क्यू की गई मादा तेंदुआ की मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। डाक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मादा तेंदुआ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अधिकारियों ने बताया कि इसे देखते हुए मादा तेंदुआ का विसरा और सैम्पल आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। चूंकि मादा तेंदुआ को दौरे भी पड़ रहे थे इसलिए उसका ब्रेन भी जांच को आईवीआरआई भेजा गया है। रविवार की रात एक मादा तेंदुआ धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सिसैया गांव में नाजिम अली की भुसौरी में घुसकर बैठ गई थी। डिप्टी डायरेक्टर दुधवा बफर जोन कीर्ति चौधरी, एसडीओ मनोज कुमार, रेंजर अशोक कुमार श्रीवास्तव समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: जिसे हिंसक समझकर खौफ में थे गांव वाले, सुस्त और बीमार था वह तेंदुआ रेस्क्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.