सहरसा, मार्च 10 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में एक युवती के शव का पोस्टमार्टम करीब 11 घंटे तक लंबित रहने का मामला सामने आया है। इस दौरान मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के लिए स्विपर द्वारा रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। मामला तब तूल पकड़ गया जब सिविल सर्जन को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और करीब 11 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जा सका। दरअसल, मृतका की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपड़िया वार्ड संख्या 13 निवासी धीरेन यादव की 20 वर्षीय पुत्री सुषम कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे सुषम कुमारी घर से लगभग एक किलोमीटर दूर घास लेने के लिए निकली थी। शाम करीब 4 बजे परिजनों को सूचना मिली कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.