फरीदाबाद, जुलाई 15 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। आगरा नहर में जिम ट्रेनर और ब्यूटी पार्लर संचालिका के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। रिपोर्ट में दोनों की डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। महिला के सिर में चोट है। जबकि युवक के शरीरमें चोट न होने की बात सामने आई है। अब पुलिस इस मामले में विसरा और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर भी जांच करेगी। बीपीटीपी थाना एसएचओ प्रदीप मोर ने बताया कि अभी तक की जांच में यह हत्या का मामला नहीं निकला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस को मिली प्राथमिक सूचना से पता चलता है कि दोनों की मौत डूबने से हुई है। यह हत्या का मामला नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर में चोट के निशान हैं। युवक और महिला के शरीर पर कुछ निशान और भी थे, लेकिन ये चोट के नहीं थे। लोगों ने भी मौके पर दोनों का झगड़ा होते द...