मेरठ, मार्च 9 -- पोस्टमार्टम में दीपक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, जिसके चलते पुलिस ने बिसरा सुरक्षित जांच के लिए लैब भिजवाया है। वहीं दूसरी ओर परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। मुंडाली क्षेत्र के गांव मऊखास निवासी दीपक पुत्र सुभाष सिंह का शव गत 03 मार्च को जंगल में नाले में पड़ा मिला था। दीपक शुगर मिल में नौकरी करता था। वह 28 फरवरी से लापता था। उसकी गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। पोस्टमार्टम में दीपक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। इसलिए बिसरा सुरक्षित रख लिया है। वहीं परिजनों का कहना है कि जब दीपक की मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल जाता, वह शांत नहीं बैठेंगे। अभी तक उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी राम गोपाल सिंह का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.