हरदोई, जुलाई 31 -- बेहटा गोकुल। बेहटा गोकुल क्षेत्र के भम्मापुरवा गांव में 15 दिन पहले दफनाए गए युवक का शव शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के आदेश पर कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। परिजनों को अंतिम संस्कार के समय मृतक के नाखून काले दिखाई देने पर मौत को लेकर संदेह हुआ था। इसके बाद उन्होंने पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। गांव निवासी 22 वर्षीय नीरू पुत्र महावीर राठौर की 10 जुलाई को पेट और पसली में दर्द के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। उस समय मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया गया था और शव को दफना दिया गया था। शुक्रवार दोपहर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में थाना प्रभारी मार्कण्डेय सिंह और पुलिस टीम ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। करीब 40 मिनट तक चली प्र...