अंबेडकर नगर, जून 28 -- भीटी, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर कार्यरत मुंशी लालमनी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया मोड़ आ गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण ऊंचाई से गिरने के कारण आई गंभीर चोटों को बताया गया है। इसके बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका से इनकार किया है। अहिरौली थाना क्षेत्र विशुनपुर निवासी लालमनी वर्मा पिछले लगभग 20 वर्षों से जुंआ ग्राम सभा स्थित धर्मराज वर्मा के ईंट-भट्ठे पर मुंशी के पद पर कार्यरत थे। बीते 26 जून की देर रात भट्ठा मालिक की ओर से निजी एंबुलेंस से उनका शव घर पहुंचाए जाने के बाद परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई थी। मृतक लालमनी के भाई श्रीराम वर्मा ने आरोप लगाया था कि लालमनी वर्मा की हत्या कर शव को घर भेजा गय...