जौनपुर, दिसम्बर 9 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के बंधवा बाजार के उत्तर तरफ झाड़ियों में मिले 55 वर्षीय महेंद्र कुमार गौतम की मौत डूबने से हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। शुक्रवार की सुबह मछलीशहर जंघई मार्ग पर बंधवा बाजार स्थित पुलिस बूथ से थोड़ी दूर बसुही नदी की झाड़ियों में एक शव मिलने की सूचना पर मौके पर डायल 112 पुलिस व मीरगंज थानाध्यक्ष विनोद अंचल पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई तो मृतक की पहचान माधोपुर इमिलिया गांव निवासी 55 वर्षीय महेंद्र कुमार पुत्र झिगरू गौतम के रूप में हुई थी। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल ने बताया कि युवक पर कहों भी चोट या...