देवरिया, जनवरी 17 -- बरियारपुर। उपनगर के वार्ड संख्या 12 स्थित साहू टोला में किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में आए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से मौत होने की बात सामने आई है। उधर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। बरियारपुर उपनगर के साहू टोला निवासी किशोरी नंदिनी मंगलवार की सुबह घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह गांव के पास एक पेड़ से किशोरी का शव लटका हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने किशोरी की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस बीच आए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के फंदे से लटके होने की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ...