रुडकी, जून 15 -- नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत के मामले में अब सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही बॉबी की मौत का राज खोलेगी। हालांकि परिवार के लोग नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर पीट-पीटकर बॉबी की हत्या करने का आरोप लगा रहे है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी बॉबी कुमार को नशे की लत लगी हुई थी। उसकी नशे की लत को छुड़वाने के लिए परिवार के लोगों ने उसे एक नशा मुक्ति केंद्र में 10 जून को उसे भर्ती कराया गया था। परिवार के लोगों का कहना कि शनिवार की रात को नशा मुक्ति केंद्र के संचालक ने उनको सूचना दी कि बॉबी की तबीयत ठीक नहीं है। उसको जौलीग्रांट अस्पताल लेकर जा रहे है, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने बताया कि उसकी मौत हो गई है। इसके बाद वह उसके शव को घर पर छोड़कर चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.