अमरोहा, नवम्बर 7 -- गजरौला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई पेंटर की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पेंटर के परिवार वालों ने उसके दोस्तों पर हत्या करने का शक जताते हुए तहरीर दे दी है। क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी 25 वर्षीय आकाश पुत्र जसवंत सिंह पेंटर था तथा ई-रिक्शा भी चलाता था। उसके पिता एक दूध की फैक्ट्री में काम करते हैं। गुरुवार को वह चौहड़पुर गांव निवासी दोस्तों के साथ बाइक से तिगरी गंगा मेला गया था। जसवंत ने दोपहर के वक्त आकाश को फोन करके खाना देकर जाने की बात कही थी। आकाश ने मेले में होने की जानकारी देते हुए खाना पहुंचाने से मना कर दिया था। शाम के वक्त आकाश का शव गांव के बाहरी तरफ श्योराज सिंह के खेत में पड़ा मिला था। उसके चेहरे पर गहरी चोट थी। वह खून से लथपथ था। वहीं पास में ही एक बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.