गोरखपुर, अगस्त 30 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल सखनी गांव में पेड़ से लटके मिले रामकिशन उर्फ कृष्णा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा बदल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग सामने आया है। ऐसे में पुलिस हत्या की धारा में दर्ज मुकदमे को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तरमीम करने की तैयारी कर रही है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में रामकिशन ने आत्महत्या का कदम उठाया। रामकिशन का शव शनिवार सुबह चंद्रशेखर आजाद पब्लिक स्कूल के पास यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला था। मृतक की मां सुनीता ने प्रेम संबंध के विवाद में किशोरी के परिवार पर बेटे की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। पोस्टमा...