सहारनपुर, दिसम्बर 2 -- कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पाजराना में खेत पर काम करने गए युवक की हत्या कर शव झोपड़ी में आग लगाकर जलाने के मामले में पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है, लेकिन शव अत्याधिक जल जाने की वजह से पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसलिए पुलिस ने बिसरा रिजर्व किया है। वहीं, मृतक के भाई ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रंजिश के चलते उसके भाई की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीमें लगी हैं। बता दें कि वारदात रविवार की देर रात की है। मृतक के भाई दानिश ने बताया था कि उसका बड़ा भाई तारिक (28 ) रात गांव के पास अपने ट्यूबवेल पर काम कर रहा था। आरोप है कि गांव का ही नवाब पुत्र सुबेदीन उनसे रंजिश रखता था, उसने अपने दो अज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.