औरैया, मार्च 19 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने इसकी जानकारी दी। बुधवार को गांव के बाहर आम के पेड़ की डाल पर किशोर का शव फंदे से लटका मिला था। पास में उसकी बाइक भी खड़ी मिली। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि किशोर ने बाइक की सीट पर चढ़कर फंदा लगाया होगा। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखकर उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी दिल्ली में रह रहे पिता रविशंकर को फोन के माध्यम से दी गई। परिजनों के अनुसार, मृतक को बुधवार दोपहर करीब एक बजे तक गांव में देखा गया था, जहां वह कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। हालांकि घटना के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। प...