उरई, फरवरी 5 -- जालौन। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह 55 वर्षीय बेवा महिला का शव घर के सामने ही स्थित खेत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला था। महिला के शरीर पर चोटें के निशान थे। पुलिस ने भतीजे की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं। साथ ही पुलिस कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है और जल्द ही पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा होने की उम्मीद जाता रही है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की हत्या गला घोंटकर की गई थी। जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बेवा महिला खेतों में मटर तोड़ने का काम करती थी। बुधवार की सुबह जब महिला घर के बाहर नहीं निकली तो उसका भतीजा उसे देखने के लिए घर के अंदर गया। जहां घर के आंगन और बिस्तर पर खून पड़ा था। महिला की साड़ी भी आंगन में पड़ी थी। लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.