पोस्टमार्टम पर विवाद के बाद बीआरडी में तीमारदार को जूनियर डॉक्टरों ने पीटा, सात घंटे हंगामा
हिन्दुस्तान संवाददाता, अक्टूबर 8 -- यूपी में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सड़क हादसे में घायल युवक की मंगलवार की रात मौत के बाद पोस्टमार्टम को लेकर जूनियर डॉक्टरों व तीमारदारों में विवाद हो गया। आरोप है कि जूनियर डॉक्टरों ने वार्ड नंबर 11 की गैलरी का चैनल गेट बंद कर एक तीमारदार की पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'हिन्दुस्तान' वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। रात 12 बजे से सुबह करीब सात बजे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने मामला शांत कराया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो सकी। प्राचार्य ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। संतकबीरनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तेनुहारी सोयम गांव निवासी उमाकांत चौधरी (45) तीन अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें मेडिसिन इमरजेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.