बरेली, सितम्बर 30 -- बरेली। पोस्टमार्टम ड्यूटी को लेकर स्वास्थ्य विभाग में गतिरोध बढ़ गया है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर बुधवार को सीएमओ से मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएमओ की पोस्टमार्टम में रूटीन ड्यूटी नहीं लगने की बात भी उठी। बीते दिनों पीएमएस संघ के पदाधिकारियों ने सीएमओ को ज्ञापन देकर पोस्टमार्टम के लिए लेवल-3 तक के सभी मेडिकल अफसरों की ड्यूटी लगाने की मांग की थी। संघ के पदाधिकारियों का कहना था कि जनपद में 90 से अधिक एमओ हैं। इस आधार पर एक मेडिकल अफसर की पोस्टमार्टम ड्यूटी कम से कम तीन माह बाद ही आनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...