शामली, मार्च 21 -- शामली। ननौता के होटल में जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के सीमेंट कारोबारी अजमल एवं किशोरी को गंभीर हालत में शामली के निजी अस्पताल में मौत होने के बाद दोनों का पोस्टमार्टम देर रात ही किया गया। दोनों के ही परिजन रात में ही शव को अपने साथ ले गए। बता दे की जौला निवासी अजमल गांव मंदावड़ा सीमेंट की दुकान करता था। वह 18 मार्च को अपने छोटे भाई की नाबालिग साली को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। शुक्रवार को दोनों ने ननौता के होटल में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। दोनों को गंभीर हालत में शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहंा उनकी मौत हो गई थी। रात में ही दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया। अमजल का भाई एवं किशोरी का जीजा अकरम भी साथ आया था हुआ था। किशोरी के पिता भी आए थे। एसपी...