प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 28 -- सड़क पर काम करने के दौरान गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से जान गंवाने वाले मजदूर का शव शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद घर लाया गया तो परिजन उसे साथी के घर रखने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। जेठवारा थाना क्षेत्र के केवल का पुरवा गांव निवासी 30 वर्षीय गोविंद की गुरुवार दोपहर महेशगंज इलाके में सड़क का काम करते समय डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित परिजन पड़ोस में ही रहने वाले साथी मजदूर रोशन पटेल के दरवाजे पर ले जाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मृतक के घर ले गए। यह देख पड़ोसी मजदूर की पत्नी रेशमा बेहोश हो गई। उसे परिजन स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। नगर पंचायत अध्यक्ष डेरवा कुंवर बहादुर पटेल के ...