मधुबनी, अप्रैल 19 -- राज कुमार पासवान फुलपरास। थाना क्षेत्र अंतर्गत सुग्गापट्टी गांव में बीते शाम ग्रामीण हाट पर किसी बात को लेकर गोली मार कर हत्या मामले में मृतक के पत्नी जीवछी देवी के बयान पर थाना में छ: लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दल द्वारा छापेमारी किया जा रहा है। इधर मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मचने लगा सभी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। यह भी पढ़ें- फुलपरास के सुग्गापट्टी में गोली मार कर युवक की हत्या पांच भाइयों में सबसे छोटा भाई मृतक जीतेंद्र यादव दिल्ली में रह कर मजदूरी कर रहा था और 17 अप्रैल को भतीजे की शादी म...