रामगढ़, फरवरी 17 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए मेन गेट निवासी युवक गौरव कुमार का शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही घर पहुंचा। शव को देखते ही उसकी पत्नी अनु देवी, मां शर्मिला देवी, बहन श्रेया कुमारी सहित परिजन महिलाएं दहाड़े मारकर रोने लगीं। मां, बहन और पत्नी का हाल बदहवाश थी। पिता सियाराम सिंह, चाचा, भाई सहित अन्य सगे संबंधी का भी हाल बुरा था। युवक के दोनो छोटे बच्चे भी रो- रो कर निढाल हो रहे थे। कॉलोनी का माहौल भी गमगीन हो गया। मालूम हो गिद्दी ए मेनगेट निवासी सियाराम सिंह के पुत्र गौरव कुमार की मौत बसरिया के पास सोमवार को डंपर की चपेट में आने से हो गई थी। तब गौरव पत्नी अनु और पुत्र वंश के साथ गिद्दी से बाइक में सवार होकर रामगढ़ जा रहा था। इसी क्रम में डंपर के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। सोमवार को शाम होने के कारण शव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.