गिरडीह, मई 31 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के जमुनियाटांड़ निवासी जीवनलाल साव की 32 वर्षीय पत्नी रानी कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शनिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद भरकट्टा ओपी पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। शव के गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी एवं पूरे परिवार का रो - रोकर बुरा हाल हो गया था। ज्ञात हो कि शुक्रवार देर रात चितनखारी के पास तेज रफ्तार एक अज्ञात बोलेरो ने महिला को कुचलते हुए फरार हो गयी थी जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी देते हुए जीवनलाल साव ने बताया कि शुक्रवार देर रात लगभग 9 बजे दोनों पति-पत्नी पलोंजिया स्थित डॉक्टर से दिखाकर बिरनी-चितनकारी मुख्य मार्ग होते हुए अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया। दोनों मोटरसाइकिल को धक्का देते हुए पैदल घर जा रहे थे तभी चितनखारी के...