मथुरा, फरवरी 19 -- थाना मगोर्रा के नगला देविया के समीप बुधवार रात रजबहा में कार गिरने से चार युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बलदेव गढ़ के दो युवकों की मौत से और प्रेमनगर में इकलौते चिराग की मौत से परिजनों में कोहराम तो गांव में मातम छा गया। गुरुवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिये। इसके बाद इनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर हर किसी की आंखे नम थीं। इनमें मोहित परिवार में इकलौता बेटा था। बलदेवगढ़, बाबा साहब अम्बेडकर पार्क के समीप महावन निवासी चरन सिंह की टेलरिंग की दुकान हैं। दुकान पर पड़ोसी जीतू उर्फ जितेन्द्र काम करता है। बुधवार को जीतेन्द्र उर्फ जीतू अपनी बेटी की लग्न-सगाई लेकर गांव बरौली, डीग, राजस्थान गया था। इसमें शामिल होने के लिये चरनसिंह ने अपने बेट...