मोतिहारी, मार्च 19 -- चकिया, एक संवाददाता। सिहोरवा गांव में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर का शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की शाम घर पहुंचा। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों में गम का माहौल छा गया। मृतक कुंदन ठाकुर के शव को उसके पिता फुलेना ठाकुर ने मुखाग्नि दी। कुंदन ठाकुर तीन भाई व तीन बहन है, जिसमें सबसे बड़ा भाई का नाम सुनील ठाकुर, मंझले भाई का नाम कुणाल ठाकुर और सबसे छोटा कुंदन ठाकुर था। कुंदन ठाकुर की बड़ी बहन की मृत्यु पहले किसी कारण से हो गई थी, किंतु दो बहन है जिसमें दोनों बहन की शादी हो गई है। कुंदन ठाकुर का शादी कोरीगांवा गांव में हुई है। कुंदन ठाकुर की शादी हुए मात्र तीन महीने ही हुए थे। कुंदन ठाकुर बचपन से पढ़ाई लिखाई में रुचि नहीं रखता था। इसके कारण कुंदन मात्र वर्ग पांचवीं तक ही पढ़ाई किया। कु...