अमरोहा, दिसम्बर 6 -- तिगरी मार्ग पर गुरुवार रात मृत मिले अशोक के परिजनों ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कार्रवाई नहीं होने पर शव सड़क पर रखकर जाम लगाने की चेतावनी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शांत कराया। पूछताछ के लिए संदिग्ध को हिरासत में लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है। शहर के भानपुर खालसा निवासी 40 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र हरचंद सिंह गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ गुरुवार को किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने तिगरी गए थे। बताया जाता है कि इसके बाद अशोक का शव तिगरी मार्ग पर वेलकम बोर्ड के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने हादसे में अशोक की मौत होने की आशंका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.