औरैया, अप्रैल 22 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के चपोरा गांव के पास पुराह नदी किनारे आत्महत्या करने वाले जुगराजपुर निवासी 26 वर्षीय संदीप दोहरे का शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। घर के बाहर परिजनों की चीख-पुकार गूंज उठी और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और हर आंख नम नजर आई। शव घर पहुंचते ही पत्नी प्रियंका बेसुध होकर गिर पड़ीं, जबकि माता-पिता व अन्य परिजन बिलखते रहे। तीन साल की मासूम बेटी आरोही भीड़ के बीच अनजान नजरों से सब कुछ देखती रही। यह भी पढ़ें- पुराह नदी किनारे युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम यह मार्मिक दृश्य देखकर मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। गांव में भारी भीड़ के बीच संदीप का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के समय पूरा क्ष...