हमीरपुर, दिसम्बर 8 -- बिवांर, संवाददाता। 10 वर्षीय किशोरी का रेप करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली युवक का पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव गांव नहीं ले गए। यमुना नदी में युवक के शव को प्रवाहित कर दिया गया। उधर, सुरक्षा की दृष्ट से किशोरी के घर पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस ने आज किशोरी के स्कूल पहुंचकर जांच-पड़ताल की। थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात 10 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी सतीश उर्फ आलोक प्रजापति ने रेप किया था। बच्ची परिजनों को खेतों में लहूलुहान हालत में मिली थी। मां की तहरीर पर उसी रात आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो और रेप की धारा में रिपोर्ट लिखी गई थी। आरोपी की तलाश में पुलिस लगी रही, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। रविवार की सुबह सतीश का शव गांव से दो किमी दूर शिवजगड़ बाबा स्थान पर पेड़ से लटका मिला था। कल शाम को प...