संभल, मार्च 12 -- थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी सैलाब निवासी जोगेश यादव अपने भतीजे सत्येंद्र यादव के साथ मंगलवार देर रात बाइक से बबराला थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में बहन रेखा देवी के घर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह बबराला-बदायूं हाईवे पर नेहरू चौक के पास पहुंचे, अचानक अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज दिया था। जहां चिकित्सक ने सत्येंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि जोगेश यादव की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गय। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा तो परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.