कानपुर, मई 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में लगे फोर जी नेटवर्क वाले 1.30 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड कर दिया गया है। अब निगेटिव बैलेंस पर इनकी न तो बिजली कटेगी और न ही इनको रीचार्ज कराने की जरूरत है। मई का बिजली का बिल 10 जून को आएगा। हर महीने एक से 30 तारीख तक बिजली खर्च का बिल अगले महीने की 10 तारीख को बनेगा और उसका एसएमएस उपभोक्ताओं के मोबाइल पर आएगा। बिल बनने के अगले 15 दिनों तक बिल का भुगतान करने की देय तिथि होगी और 15 तारीख से अगले सात दिनों तक बिजली नहीं कटेगी। इसके बाद भी बिल भुगतान न होने पर कनेक्शन कट जाएगा। इन तारीखों की जानकारी एसएमएस पर आए बिल में होगी। यह भी पढ़ें- प्रीपेड स्मार्ट मीटर की सिक्योरिटी को लेकर देर रात बदला नियम; पुराने ग्राहकों को बड़ी राहतबिलिंग प्रक्रिया अगर किसी उपभोक्ता ने प्रीपेड मीटर को अ...