पोस्टपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत, अब चार किस्तों में दे सकेंगे सिक्योरिटी मनी
प्रमुख संवाददाता, मई 9 -- UP News: स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड करने के बाद अब सिक्योरिटी मनी वसूलने की तैयारी हो रही है लेकिन यूपीपीसीएल ने उपभोक्ताओं को एक राहत दी है। उनसे सिक्योरिटी मनी एकमुश्त न जमा कराकर चार किस्तों में मासिक बिल के साथ ली जाएगी। इससे उनके बिल पर भार नहीं पड़ेगा। दरअसल उपभोक्ताओं के पोस्टपेड मीटर कनेक्शनों को जब केस्को ने प्रीपेड किया था तो उनकी सिक्योरिटी मनी वापस कर दी गई थी। यह वापसी उनके बिजली खपत के बैलेंस में समायोजित की गई थी। इसीलिए अब जब दोबारा प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड किया गया है तो सिक्योरिटी मनी को चार किस्तों में वसूलने का फैसला लिया गया है। 10 जुलाई को आए बिल में पहली किस्त अदा होगी और अक्तूबर में आए बिल में अंतिम किस्त ली जाएगी। सिक्योरिटी मनी एक बार ही वसूली जाती है। सुविधा के लिए इसे चार किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.