उन्नाव, मार्च 1 -- उन्नाव। टीईटी की अनिवार्यता पर शिक्षकों का आंदोलन लगातार बढ़ता रहा है। इसे हटाने के लिए अब शिक्षक ों ने चार चरणों में आंदोनल की तैयारी की है। पहले चरण में पोस्टकार्ड से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता पर विरोध दर्ज करने का निर्णय लिया गया है। दूसरे चरण में 13 अप्रैल को जनपद मुख्यालय पर एकत्र होकर मुख्य मार्गों से मोटरसाइकिल रैली व पैदल मार्च निकाला जाएगा। शाम को मशाल जुलूस आयोजित किया जाएगा। तीसरे चरण में 3 मई को राजधानी लखनऊ स्थित इको गार्डन पार्क में धरना-प्रदर्शन कर विधानसभा तक मार्च किया जाएगा। चौथे चरण में मानसून सत्र के दौरान देशभर के शिक्षक संसद भवन, नई दिल्ली तक मार्च व घेराव करेंगे। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के नेतृत्व में निराला उद्यान में सभी शिक्षक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित कर इस पर ...