बिजनौर, दिसम्बर 13 -- बिजनौर जनपद के सर्वांगीण विकास को लेकर गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से जोड़ने, नजीबाबाद शुगर मिल की क्षमता वृद्धि, नगीना में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना सहित विभिन्न जनहितकारी मांगों के समर्थन में चलाया जा रहा पोस्टकार्ड अभियान जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। बिजनौर के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पोस्टकार्ड लिखकर अपने जनपद के विकास की आवाज बुलंद कर रहे हैं। शनिवार को ब्लॉक किरतपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद राजपूत के आवास पर किरतपुर ब्लॉक के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने गांवों से भरवाए गए पोस्टकार्ड एकत्र किए गए। इसके उपरांत ग्राम शाहपुर सुख्खा स्थित अरविंद कुमार के आवास पर चौधरी दिगंबर सिंह को किरतपुर ब्लॉक की टीम द्वारा गांव-गांव से लिखवाए गए 21,000 पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को प्रेषित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.