पोषाहार राशि व मानदेय भुगतान में देरी पर भड़का आंगनबाड़ी संघ
रामगढ़, मई 30 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका कर्मचारी संघ ने पोषाहार मद की लंबित राशि, मानदेय भुगतान में हो रही देरी तथा पोषण आहार की अनियमित आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जताई है। शनिवार को भदानीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन प्रभावित हो रहा है और इसका सीधा असर बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं पर पड़ रहा है। प्रेस वार्ता में संघ के सह संरक्षक ह्रदयानंद यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजीदा खातून, प्रदेश प्रभारी इम्तियाज अहमद, प्रदेश महासचिव सुनैना देवी, उपाध्यक्ष सफिना खातून, राज देवी, बसंती देवी, प्रखंड अध्यक्ष मीना कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। संघ ने बताया कि पिछले 7-8 माह से पोषाहार मद की राशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.