बाराबंकी, मार्च 16 -- रामनगर। तहसील क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़े ग्राम संगठन की महिलाए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। उनके द्वारा पारिजात पशु आहार तैयार किया जा रहा है। हालांकि माल बिक्री के लिए अभी उचित बाजार न मिलने से कुछ कठिनाइयां भी सामने आ रही हैं लेकिन उनके हौंसलो से यह उम्मीद दिख रही कि वे इसे भी पार कर लें जाएंगी। आकाश प्रेरणा महिला ग्राम संगठन इब्राहीमपुर की कोषाध्यक्ष नेहा मिश्रा व अन्य महिला सदस्यों द्वारा पारिजात पशु आहार जनवरी से तैयार किया जा रहा है। प्लांट से उठाने पर पच्चीस किलो बोरी की कीमत 520 रुपए है और इब्राहिमपुर मोड पर स्थित दुकान से कीमत 550 रुपए है। यह पशु आहार केमिकल के बजाय गेंहू, मक्का, सरसों, चावल, ज्वार, बाजरा खली, गुड, सीरा, नमक, पालिस का तेल आदि जरूरी पोषक तत्वों को मिलाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.