रामपुर, अगस्त 20 -- रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित पोषण कार्यक्रमों, आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सीडीपीओ को निर्देशित किया कि जिले के समस्त 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। पंजीकृत बच्चों का नियमित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत पोषण आहार का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की प्रगति ठीक करें...