पोषण सप्ताह के समापन पर हर्बल पौधों के बारे में जानकारी दी
बिजनौर, सितम्बर 7 -- राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के समापन अवसर पर कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेज के होम साइंस विभाग द्वारा विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, पोषण एवं प्राकृतिक जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर्बल पौधों पर आधारित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न औषधीय एवं उपयोगी पौधों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में तुलसी, एलोवेरा, नीम, गिलोय, पुदीना, लेमन ग्रास, करी पत्ता, इलायची, अजवाइन एवं हरसिंगार सहित विभिन्न हर्बल पौधों को प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने इन पौधों के स्वास्थ्यवर्धक गुणों, पोषण संबंधी महत्व एवं दैनिक जीवन में उपयोगिता के बारे में जानकारी साझा की। पोषण सप्ताह के अंतिम दिन आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पोषण, स्वास्थ्य एवं पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.